अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने प्रेस क्लब हरिद्वार की नई कार्यकारिणी को किया सम्मानित, पत्रकारों को बताया ‘पत्रकारिता की शान’

Listen to this article

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सम्मानित किया।

श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी स्थित कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में महंत रविंद्र पुरी महाराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा और अन्य सभी सदस्यों को मां मनसा देवी की प्रतिमा और चुनरी भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी ने प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि वे पत्रकारिता की शान हैं और उनकी विश्वसनीयता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कई पत्रकार संगठन कार्यरत हैं, लेकिन प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों का कोई मुकाबला नहीं है।

महंत रविंद्र पुरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव दीपक मिश्रा को ऊर्जावान पत्रकार बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब हरिद्वार नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों को बधाई दी और कहा कि ऐसे समय में जब पत्रकारिता के क्षेत्र में गिरावट आई है, प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकार पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन-प्रशासन की नजरों में प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों का एक विशेष स्थान है।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में एनयूजे आई इकाई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, गुलशन कुमार नैय्यर, रामचंद्र कन्नोजिया, डॉ रजनीकांत शुक्ला, काशीराम सैनी, अविक्षित रमण, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय आर्य, संदीप शर्मा, सुभाष कपिल, संजय रावल, हिमांशु द्विवेदी, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, सुनील पाल, तनवीर अली, सुनील मिश्रा, बृजपाल सिंह, अमित गुप्ता, विकास कुमार झा, मयूर सैनी, संजय चौहान, लव शर्मा, पुलकित शुक्ला, सुमित यश कल्याण और वासुदेव राजपूत सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित थे।