कांवड़ यात्रा2025: जिलाधिकारी(हरिद्वार) की अपील

Listen to this article

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ यात्रियों से सुरक्षित और सुचारु यात्रा के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
क्या करें
* पैदल यात्री निर्धारित रूट और नहर पटरी (कांवड़ पटरी) का ही उपयोग करें।
* अपना पहचान पत्र (जैसे आधार, ड्राइविंग लाइसेंस) हमेशा साथ रखें।
* वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े करें और वाहन पर यात्रियों की सूची व यात्रा विवरण स्पष्ट रूप से चिपकाएं।
* जेबकतरों, उठाईगिरों और जहरखुरानी गिरोह से सतर्क रहें; अजनबी व्यक्तियों से कोई भी खाद्य पदार्थ न लें।
* केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
* कांवड़ को बीच सड़क पर न रखें, बल्कि तय स्थानों पर ही रखें।
* रात्रि विश्राम केवल शिविरों या रैन बसेरों में करें, सड़क पर न रुकें।
* पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, वे आपकी सहायता के लिए हैं।
क्या न करें
* यात्रा में हॉकी, बेसबॉल, तलवार, भाला, लाठी-डंडा जैसे हथियारनुमा वस्तुएं न लाएं।
* नशीले पदार्थों (शराब, चरस, गांजा, भांग आदि) का सेवन न करें।
* जुगाड़ वाहनों का प्रयोग न करें।
* पैदल कांवड़ की ऊँचाई 7 फीट और झांकी की ऊँचाई 12 फीट से अधिक न रखें।
* रेल की छतों पर यात्रा न करें और पुलों से छलांग लगाकर स्नान न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
* झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही फैलाएं।
* कोई भी संदिग्ध/लावारिस वस्तु दिखे तो उसे न छुएं, तुरंत पुलिस को सूचित करें।
* धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखें और प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग न करें।
* मोटरसाइकिल से साइलेंसर हटाकर न चलाएं।
* किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ साथ न रखें।
* डीजे/म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ही करें, वाहन के बाहर न लगाएं और शोबाजी या प्रतियोगिता से बचें।