राज्यपाल ने की प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना

Listen to this article

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सावन के पहले सोमवार को राजभवन में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने संपन्न कराया। राज्यपाल ने डॉ. चिन्मय पण्ड्या के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।