कावड़ मेला 2025: शिव विहार विकास समिति सेवा कार्यों में जुटी

Listen to this article

हरिद्वार:  शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने ऊंचे पुल पर कांवड़ियों को फल वितरित कर उनकी सेवा की ।
मंगलवार को समिति ने हरिद्वार -रुडकी रोड़ स्थित ऊंचे पुल पर सुबह फल वितरित कर कावड़ियों की सेवा की।कांवड़ियों की सेवा करने वाले डॉ के पी एस चौहान, डॉ एस पी चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, देवेन्द्र रोहिला, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, सतपाल दीवान, प्रमुख रहे। इस अवसर पर समिति संस्थापक एवं संरक्षक डॉ चौहान ने कहा कि श्रावण मास में की गई जन-मानस सेवा भगवान शिव शंकर को समर्पित होती है। इस लिए सभी को इस मास मे किसी न किसी रूप में सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।