
देहरादून: देहरादून में हाल ही में राष्ट्रीय साइक्लिंग कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य साइकिलिंग को प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय के रूप में बढ़ावा देना था। ‘पहाड़ी पेडलर्स साइक्लिंग ग्रुप’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के साइकिल प्रेमियों, नीति-निर्माताओं और पर्यावरण विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कॉन्क्लेव में शहरों को साइकिल-फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया और इसे अब एक आवश्यकता बताया गया। विशेषज्ञों ने चर्चा के दौरान सुझाव दिया कि हर नई सड़क परियोजना में साइकिल लेन को अनिवार्य किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि साइकिलिंग से प्रदूषण कम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अगर लोग रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाएं तो दिल की बीमारियों का खतरा 50% तक कम हो सकता है।
कॉन्क्लेव में दिए गए सभी सुझावों को ‘साइक्लिंग पॉलिसी व्हाइट पेपर’ के रूप में तैयार करके सरकार को सौंपा जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों और कॉरपोरेट सेक्टर में भी साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग को बढ़ावा देने वाले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को ‘CNG AW80D 5.0, 2025 मेडल सेरेमनी’ में सम्मानित किया गया।














