देहरादून में कैसीनो का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक कैसीनो का भंडाफोड़ किया है। देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में, सलियावाला स्थित एक मकान में संचालित हो रहे इस कैसीनो का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 1900 कैसीनो क्वाइन, 89,000 रुपये नकद और 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली से आए कुछ लोग कैसीनो में जुआ खेलने के शौकीन हैं और इसी के लिए वे अलग-अलग राज्यों में जाते रहते हैं। उन्होंने देहरादून के रहने वाले मकान मालिक शशांक, उमेश रावत और विक्रम शाह के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी।पुलिस के अनुसार, जुए में बड़ी मात्रा में नकदी का लेन-देन मौखिक तौर पर किया जाता था, और आरोपी अपने पास ज्यादा नकद नहीं रखते थे। मकान मालिक और अन्य स्थानीय आरोपियों ने बताया कि दिल्ली से आए लोग उनके दोस्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।