
हरिद्वार। पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की ज़िला इकाई ने उनका भावभीनी स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।
गंगा तट स्थित गोविंद घाट पर ज़िला अध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सभा में पत्रकारों ने विद्यार्थी जी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
एनयूजेआई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जी जीवन पर्यंत समाज में समरसता और देश की आज़ादी के लिए लड़ते रहे। उन्होंने जन जागरण के लिए अखबार निकाला। उन्होंने कहा कि उनका जीवन युवा पत्रकारों के लिए एक आदर्श है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी जी ने कानपुर दंगों में अपनी शहादत देकर देश और कानपुर को सांप्रदायिक दंगों की आग से बचाया था। उनकी पत्रकार के रूप में भूमिका सराहनीय रही।श
सभा को रामचंद्र कनौजिया, संदीप रावत ,आदेश त्यागी, अमित शर्मा , राजेंद्र नाथ गोस्वामी, बालकिशन शास्त्री , आदि पत्रकारों ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप रावत ने कियाl इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी का स्मरण करते हुए गंगा में दीपदान भी किया।














