ताजा समाचार: मातृशक्ति सम्मान समारोह

Listen to this article

हरिद्वार:   हरिद्वार की शतचंडी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, अखिल भारतीय स्तर पर एक ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डॉ. गीता गीतमहाराज महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गीता जी ने किया।

​राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति की सह-नगर कार्यवाहिका डॉ. प्रियंका शर्मा और नगर कार्यवाहिका श्रीमती दीप्ति सिंह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर, श्रीमती सविता सिंह जी और श्रीमती शालू चौधरी जी को उनके प्रेरणादायक जीवन मूल्यों एवं संयुक्त परिवार की प्रथा को जीवित रखने के लिए सम्मानित किया गया।

​मुख्य वक्ताओं ने कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति के संगठन व योगदान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वीरंगनाओं के संदेश, मनोरंजक प्रतियोगिताएं, और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया, जिसने मातृशक्ति के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।