
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राम भक्त हनुमान जी से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डॉ. पं. आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र, गंगाजली और रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वस्तिवाचन भी किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री प्रजापति जुगल किशोर भसीन, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













