महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने हरिद्वार पहुँचकर श्रीमती गीता त्रिवेदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज़ 18 उत्तराखंड के संपादक अनुपम त्रिवेदी की माता, श्रीमती गीता त्रिवेदी का 85 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर ससम्मान संपन्न हुई। इस दुखद घड़ी में पत्रकारिता और प्रशासनिक जगत से जुड़े तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने घाट पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती गीता त्रिवेदी को उनके ज्येष्ठ पुत्र भुवन चंद त्रिवेदी ने मुखाग्नि दी। इस शोकपूर्ण अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सचिव एचआरडीए (HRDA) मनीष कुमार सिंह और पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सुनील दत्त पांडे सहित देहरादून और हरिद्वार के बड़ी संख्या में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी श्मशान घाट पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।













