
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेशभर से आए भारी जनसमुदाय, विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वरों और साधु-संतों ने कार्यक्रम में शिरकत कर राज्य की उन्नति के लिए अपना आशीर्वाद दिया। संतों के लिए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे माहौल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखा।
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ जनता में जोश भरा और मुख्यमंत्री के साथ सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। पूरा आयोजन अनुशासन और उत्साह के बीच संपन्न हुआ।














