हरिद्वार: ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के नव-श्रृंगार के बीच आज ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा’ के साथ सनातन वैदिक हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत २०८३) का उल्लासपूर्ण शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर पीयूष शर्मा “कैलाशी” ने समस्त देशवासियों को गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह नव संवत्सर सृष्टि में नवचेतना, नवसृजन और माधुर्य के दिव्य प्रस्फुटन का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश लेकर आए। साथ ही, उन्होंने सशक्त और विकसित भारत के निर्माण हेतु सनातन मूल्यों के प्रति संकल्पबद्ध होकर अपना योगदान देने का आह्वान भी किया।
“नव संवत्सरोऽयं शुभं भवतु!” — यह नव वर्ष सभी के लिए कल्याणकारी और मंगलमय हो।












