कुंभ मेला, चारधाम यात्रा और गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां तेज

Listen to this article


हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने शनिवार को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, सिंहद्वार क्षेत्र, शंकराचार्य चौक व विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त निकासी द्वार एवं नया प्रवेश मार्ग विकसित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे, पुलिस व मेला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
हलाला प्रकरण की पीड़िता को मिलेगी सुरक्षा

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का लिया जायजा


हरिद्वार। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम ने हलाला के खिलाफ प्रदेश में पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता से दूसरी बार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद पीड़िता को सोमवार से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। फरजाना बेगम ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से मुस्लिम महिलाओं को हलाला और तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं से मुक्ति मिलेगी।
चारधाम यात्रा हेतु दो अधिकारी कार्यमुक्त


हरिद्वार। चारधाम यात्रा-2026 के सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दो अधिकारियों को यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यमुक्त किया है। चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील को चमोली तथा सहायक चकबंदी अधिकारी यज्ञ नारायण दुबे को उत्तरकाशी में तैनात किया गया है। दोनों अधिकारियों को निर्धारित अवधि तक संबंधित जिलाधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
चारधाम यात्रा के लिए 4093 यात्रियों ने कराया पंजीकरण
हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में शनिवार को चारधाम यात्रा के लिए 4093 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इनमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 1312 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 1278 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। अब तक कुल 2 लाख 62 हजार 609 यात्री यहां से चारधाम यात्रा हेतु पंजीकरण करा चुके हैं।
गंगा दशहरा स्नान मेले को लेकर पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग


हरिद्वार। गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने अधिकारियों व जवानों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
स्नान मेले में सादे वस्त्रों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
हरिद्वार। गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी, जबकि बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड और जल पुलिस लगातार सक्रिय रहेंगे। एसएसपी नवनीत सिंह ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
स्नान मेले के लिए भारी पुलिस बल तैनात


हरिद्वार। गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी स्नान पर्व को देखते हुए हरिद्वार में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेले में 2 अपर पुलिस अधीक्षक, 11 पुलिस उपाधीक्षक, 21 निरीक्षक, 56 उपनिरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, पीएसी, सीएपीएफ, जल पुलिस, फायर टीम और घुड़सवार दल तैनात रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।