जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, 150 से अधिक कब्जे हटाए गए

Listen to this article


हरिद्वार जनपद में चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। हरिद्वार, रुड़की, भगवानपुर और लक्सर क्षेत्रों में सड़क, फुटपाथ, नालियों तथा सरकारी भूमि से 150 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई स्थानों पर खोखे, ठेले और अवैध निर्माण भी हटाए गए। प्रशासन ने सभी विभागों को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा एवं मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।