अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध, व्यापारियों से झड़प और हंगामा

Listen to this article


रेलवे रोड, वाल्मीकि चौक, अपर रोड और भीमगोड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई स्थानों पर दुकानदारों ने जेसीबी के सामने प्रदर्शन किया और कार्रवाई का विरोध जताया।

भीमगोडा रोड पर उसे समय व्यापारियों का विरोध और रोष बढ़ गया जब पीले पंजे ने ढाबे पर लगे बोर्ड और धूप-बरसात से बचाव  के लिए लगी  तिरपाल को जेपीसी का पंजा मारकर गिरा दिया।

इस दौरान एक व्यक्ति छप्पर से गिरकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ व्यापारियों ने आरोप लगाया कि चयनित कार्रवाई की जा रही है। बाद में प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और कुछ स्थानों पर कार्रवाई रोक दी गई।