अनिरूद्ध भाटी का भाजपा कार्यकर्ताओं व धर्मशाला प्रबंधकों ने किया भव्य स्वागत

Listen to this article


हरिद्वार, 15 जुलाई। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी का भूपतवाला स्थित लाला किशनलाल सेवाकुंज धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं, धर्मशाला प्रबंधकों एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो मंडल मंत्री आलोक पाण्डेय, युवा नेता सन्नी राणा व राघव ठाकुर के संयोजन में किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा सदैव निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अनिरूद्ध भाटी जैसे समर्पित कार्यकर्ता को निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाकर पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद के रूप में अनिरूद्ध भाटी ने संगठन और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार का समग्र विकास हो रहा है। संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि अनिरूद्ध भाटी की नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूर्ण निष्ठा और लगन से निर्वहन करेंगे। नगर निकायों के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने अनिरूद्ध भाटी, विकास तिवारी व अनिल पुरी का माल्यार्पण तथा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गोस्वामी गगनदीप दत्त एवं राघव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी त्रिपाठी, रूपेश शर्मा, वैद्य उमेश बेदी, हंसराज आहूजा, महेश गुप्ता, गुरुदेव सिंह राणा, मुनेश सिंह, धर्मवीर सिंह, जसवीर, संजीव कुमार, जगदीश यादव, प्रवीण, उमेश पाण्डेय, दिनेश शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, विकास राणा, विशाल गुप्ता, आशू आहूजा, संजय पाल, विजय पाल, विक्की प्रजापति सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।