हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने किया वृक्षारोपण, ‘मेरा जीवन मेरा वृक्ष’ का लिया संकल्प

Listen to this article

हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज शुक्रवार को बिल्वकेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

​संस्था के अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों ने ‘मेरा जीवन मेरा वृक्ष’ के संकल्प के साथ बिल्वकेश्वर मंदिर और गौरी कुंड क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बनाने का बीड़ा उठाया है। मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल के अनुसार, इस दौरान परिसर में आंवला, नीम, बेहड़ और बेल जैसे औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता ने कहा कि यह संस्था समाज और देश हित के कार्यों के लिए सदैव संकल्पित है।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य:

इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में मुख्य रूप से अमरीश रस्तोगी, एडवोकेट राकेश गुप्ता, सुभाष कपिल, डॉक्टर अशोक गिरी, कमल सेठ, विजय बंसल, विदेश गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह और स्वामी अरुण वन उपस्थित रहे।