हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिला तकनीकी सहारा, वैक्यूम वेस्ट लिटर पिकर मशीन का सफल संचालन

Listen to this article


हरिद्वार, 18 जुलाई:   ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने की दिशा में हरिद्वार जिला पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में लंबे समय से बंद पड़ी ‘वैक्यूम वेस्ट लिटर पिकर मशीन’ को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सफलतापूर्वक पुनः संचालित किया गया।
आधुनिक तकनीक से युक्त यह मशीन सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों से ठोस और तरल कचरे की त्वरित सफाई में सक्षम है। इसके संचालन से सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होने के साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाले अपशिष्ट प्रबंधन के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
जिला पंचायत अधिकारियों के अनुसार, मशीन का संचालन हरिद्वार की स्वच्छता व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल SWM-2026 के लक्ष्यों को गति देने के साथ ही स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल हरिद्वार की दिशा में सकारात्मक योगदान देगी।