आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नैनीताल पहुँचे EVM उपकरण

Listen to this article

हल्द्वानी: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर नैनीताल जनपद को 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट (VVPAT) मशीनें प्राप्त हो गई हैं।

​उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय के अनुसार, ये मशीनें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से आवंटित की गई हैं।

​कड़ी सुरक्षा और जीपीएस युक्त वाहनों से ट्रैकिंग करते हुए इन मशीनों को हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस लाया गया।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की स्कैनिंग और सत्यापन का काम पूरा कर इन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है, तथा वेयरहाउस की चाबियां कोषागार में रखी गई है।