हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेले के सफल आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा करने के लिए एक प्रेस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रेस संवाद कार्यक्रम 27 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:30 बजे प्रेस क्लब सभागार, हरिद्वार में आयोजित होगा। इसमें जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर संयुक्त रूप से कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सूचना विभाग द्वारा जिले के सभी सम्मानित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित रहने का आमंत्रण दिया गया है।













