खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण जारी

Listen to this article

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी,नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज 26अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रामनगर के शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम,2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही के तहत रामनगर क्षेत्र से अभियान के दौरान क्त्र के 03खाद्य प्रतिष्ठानों (जिसमें 02खाद्य उत्पादन इकाइयां शामिल हैं) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नियमानुसार निम्नलिखित विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए,गेहूं आटा-(खाद्य उत्पादन इकाई से)गरम मसाला (खड़ा)-(खाद्य उत्पादन इकाई से)उक्त विधिक खाद्य नमूनों को परीक्षण एवं जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला,ऊधमसिंहनगर को प्रेषित किया जा रहा है।एक प्रतिष्ठान को मौके पर फ़ूड पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर एक सप्ताह का समय दिया गया।लाइसेंस के अनुपालन प्रपत्र मेडिकल फिटनेस,पेस्ट कन्ट्रोल एवं खाद्य टेस्ट रिपोर्ट न पाए जाने पर ऑनलाइन सबमिट करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया।दी गई समयावधि में अनुपालन न होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की यह कार्यवाही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर एवं कालाढूंगी, असलम खान के नेतृत्व में संपन्न की गई।