— एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
— अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ
हरिद्वार:
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती, विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकारों को पत्रकारिता के सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान एनयूजेआई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, शंख तथा रुद्राक्ष की माला भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
अतिथियों के विचार
- मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा (कैबिनेट मंत्री): उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में अनुकरणीय योगदान देने वाले अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में अनेक बदलाव आ रहे हैं, इसलिए पत्रकारों को सावधानी पूर्वक अपने मिशन को अंजाम देना चाहिए।
- अध्यक्षता कर रहे स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री): उन्होंने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज में फैल रही विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने लाते हैं। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में भी पत्रकारों की अहम भूमिका है।
- मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी: उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक बड़ा चैलेंज है। पत्रकार और मीडिया संस्थान सभी पक्षों को जानने-समझने के बाद ही खबर का प्रकाशन करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं। इसलिए पत्रकार और पत्रकारिता की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी ने अंग्रेजी शासन के दौर में अखबार निकाला और आजादी के आंदोलन में सहयोग दिया। सामाजिक सद्भाव के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव सभी को प्रेरित करता रहेगा।
- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी: उन्होंने कहा कि संगठित होकर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। गणेश विद्यार्थी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
- प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल: उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार अपने सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी ने मुश्किलों भरे दौर में अखबार का प्रकाशन कर देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया और सुनील दत्त पांडे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शर्मा ने किया।
विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले महानुभाव
पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने पर निम्नलिखित महानुभावों को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया:
- शैलेंद्र गोदियाल (ब्यूरो चीफ, दैनिक जागरण, हरिद्वार)
- डॉ. शिवशंकर जायसवाल (वरिष्ठ पत्रकार)
- गुलशन नैयर (पत्रकार)
- चौधरी चरण सिंह (समाजसेवी क्षेत्र)
- डॉ. पूनम राणा (PRINCIPAL)
एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
- अध्यक्ष: देवेंद्र शर्मा
- महामंत्री: जोगेंद्र सिंह मावी
- उपाध्यक्ष: राधिका नागरथ, गुरप्रीत कालरा, रविंद्र पाल सिंह
- सचिव: आशीष मिश्रा, करन खुराना, पुलकित शुक्ला
- कोष सचिव: नितिन राणा
- संगठन सचिव: सुनील पाल
- समारोह सचिव: गौरव त्यागी
- प्रसार सचिव: सचिन कुमार
- कार्यकारिणी सदस्य: प्रवीण पैंगवाल, सुमित यशकल्याण, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, अभिनव चौरसिया, जहांगीर मलिक, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्नोई, अरुण कश्यप, सुरेंद्र बोकाडिया, पुष्पराज धीमान
- विधि सलाहकार: सुरेंद्र शर्मा
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य एवं पत्रकारगण
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पराग चाकलान, मृदुल कौशिक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, कांग्रेस नेत्री अंजू द्विवेदी, विमल कुमार, संतोष चौहान, डा. विशाल गर्ग, अंजू मिश्रा, शशी झा, वैद्य एमआर शर्मा, नरेश जैनर, गजेंद्र रतूड़ी, नितिन चौहान, प्रणव जैनर, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, डा. मनू शिवपुरी, कमला जोशी, सुमित भाटी, कमल खड़का सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा, कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, कृष्णकांत त्रिपाठी, बसंत कुमार, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, बिजेंद्र हर्ष, प्रतिभा वर्मा, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, गुलशन नैयर, आशीष मिश्रा, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, नितिन राणा, आशीष मिश्रा, सुनील पाल, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला, हरीश, रजत चौहान, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, विकास झा, शिवा अग्रवाल, और मनोज खन्ना समेत बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोग शामिल हुए।














