अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याएं: संजय पांडे ने उठाई आवाज, जल्द सुधार का मिला आश्वासन ​अल्मोड़ा:

Listen to this article

​अल्मोड़ा:

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट संजय पांडे ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. आशुतोष सयाना से मुलाकात कर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

​इस दौरान प्रमुख मुद्दे और दिए गए निर्देश इस प्रकार रहे:

  • ​रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था: अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी पर महानिदेशक ने जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
  • ​विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग: गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नर्सिंग कॉलेज में फैकल्टी की कमी का मुद्दा उठाया गया।
  • ​सफाई व्यवस्था: निरीक्षण के दौरान कूड़ा मिलने पर महानिदेशक ने उसे तुरंत हटाने और शौचालयों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि सफाई केवल निरीक्षण के दिन नहीं, बल्कि रोजाना बेहतर रहे।
  • ​शालीन व्यवहार: मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ अस्पताल स्टाफ को संवेदनशीलता और शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए गए।

​इस बैठक में पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और मरीजों को हल्द्वानी या देहरादून रेफर करने की मजबूरी से राहत दिलाने पर जोर दिया गया।