बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपट कर अज्ञात बदमाश फरार, पीछा करने पर लहराया तमंचा

Listen to this article

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्गर्त सुभाष नगर में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटकर मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। हलांकि स्थानीय लोगों ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली है। पुलिस की माने तो बदमाशों के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। मामले में ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनोज नेगी पुत्र रणवीर सिंह नेगी की माता सरोज देवी अपने सुभाष नगर स्थित घर के बाहर टहल रही थीं। बीती रात अचानक नितिन के घर के सामने पहुंचते ही एक युवक ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। और भागने लगा। महिला ने तत्काल शोर मचाया,महिला की शोर सुनकर लोगों ने आरोपी का पीछा किया। एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से आ पहुंचा और दोनों युवक बाइक पर बैठकर भागने लगे। लोगों ने आरोपियों का पीछा किया तो एक आरोपी ने तमंचा दिखाया और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। बहरहाल पुलिस ने पीड़िता के बेटे की शिकायत अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सीसी नैथानी के अनुसार बदमाशों के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।