वार्ड आया के समर्थन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का धरना, प्रशासन से की कार्यवाही मांग, वही दूसरी ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना- प्रदर्शन 11वे दिन रहा जारी

Listen to this article

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद शाखा हरिद्वार ने जिला महिला चिकित्सालय की वार्ड आया पूनम के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्द कहे जाने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मामले में पुलिस प्रसासन के द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने का विरोध प्रकट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा ने धरने की अध्यक्षता की व संचालन शिवनारायण सिंह और राकेश भँवर ने किया। जिला अध्यक्ष शिवनारायण सिंह और जिला मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक धवन प्रदेश ऑडिटर, महेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करना कानूनन जुर्म है और दादागिरी है जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेन्द्र तेश्वर उपशाखा ऋषिकुल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह उपशाखा गुरुकुल मंत्री आशुतोष गैरोला ,ताजबर सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही नही तो जनपद स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन में शिवनारायण सिंह दीपक धवन, राकेश भँवर अरुण, छत्रपाल सिंह, रामपाल, मुन्नी देवी, अनिता, संतोष कुमारी, आरती, सरोज, कुसुम, सुमन, सुनीता, ताजबर सिंह, आशुतोष गैरोला, राजेन्द्र तेश्वर, सोम प्रकाश,डॉ विकासदीप, पदम, महेश कुमार रोहित, दिनेश नोटियाल, मूलचंद चैधरी, सुदेश, अजय रानी, नितिन ने भाग लेते हुए आक्रोश प्रकट किया। वही दूसरी ओर रविवार को 11वें दिन भी आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन महिला चिकित्सालय में जारी रहा। धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश लागू नहीं होता वह धरने पर रहेंगी। धरना देने वालों में राजेश्वरी चौहान, सविता, सोदाई, सुरेंद्र मालती, रंजीता, लक्ष्मी, दीपा, सुमन, निशा, रीता, कुमकुम, शैल गुप्ता सीमा, परवीन, ममता, सुदेश आदि शामिल रहे।