बड़ी खबर: दो दर्जन दरोगाओ का पर्वतीय जनपदों में तबादला, देखें कौन कहां होगा तैनात ?

Listen to this article

स्थानान्तरण नीति के तहत निहित प्रावधानों के अनुसार मैदानी जनपद में समय पूर्ण हो जाने के बाद आईजी गढ़वाल की ओर से जनपद में तैनात दो दर्जन दरोगाओं का स्थानान्तरण राज्य के अलग अलग पर्वतीय जनपदों में कर दिया गया है। इन सभी को 17 सितम्बर को कार्यमुक्त किये जाने के आदेश दिए गए है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों में तैनात दो दर्जन दरोगाओं का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार दरोगा विनोद सिंह को जनपद चमोली,दरोगा मेराजुदद्न एंव महिला दरोगा मीना आर्य को जनपद पौड़ी गढ़वाल,दरोगा विजय प्रकाश को चमोली, अमित कुमार को जनपद रूद्रप्रयाग, संजय रावत को पौड़ी गढ़वाल, रविन्द्र डोभाल को जनपद टिहरी गढ़वाल,दरोगा विनोद कुमार को जनपद रूद्रप्रयाग,दरोगा राजेन्द्र सिंह को चमोली,प्रकाश सिंह राणा को उत्तरकाशी,दिलमोहन सिंह को चमोली,दरोगा सतीशचन्द्र शाह व विजय पाल को जनपद रूद्रप्रयाग,महिला दरोगा कविता जोशी को टिहरी गढ़वाल,दरोगा सम्पूर्णानंद जुयाल व देवेन्द्र कुमार पंत को जनपद चमोली,दीपक लिंगवाल व कुंवर राम आर्य को टिहरी गढ़वाल,दरोगा संजय गौड़ को रूद्रप्रयाग,दरोगा तस्लीम आरिफ को उत्तरकाशी,जगमोहन रमोला को पौड़ी गढ़वाल,सुखपाल सिंह मान को टिहरी गढ़वाल तथा दरोगा अनिल रावत को जनपद रूद्रप्रयाग भेजा गया है।