भोजन ,वस्त्र ,वायु ,जल व वाणी का उपयोग शुद्धता व संयम से करना चाहिए- संतोष यादव

Listen to this article


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पर्क विभाग हरिद्वार द्वारा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री पर्वतारोही संतोष यादव ने कहा कि जिस प्रकार किसान फसल का निर्माण करता है, उसी तरह हमें भी अपने व्यक्तित्व का निर्माण करने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर 5 तत्वों से बना है। हम भी पांच वस्तुओं का उपयोग करते हैं। वस्त्र, भोजन, वायु, जल व वाणी का उपयोग शुद्वता व संयम से करना चाहिए। राष्ट्रीय सेविका समिति की क्षेत्र कार्यवाहिका नीमा ने कहा महिला राष्ट्र कि आधार शक्ति, आधार स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि देश का गौरव इतिहास ऐसी मातृ शक्तियों की गाथाओं से भरा हुआ है। हमारे वेद, ग्रन्थों में भी नारी शक्ति को पूर्ण सम्मान दिया गया है। अध्यक्षता महामंडलेश्वर साध्वी सन्तोषी माता ने कार्यक्रम का संचालन डॉ.रजनी ने किया। इस मौके पर आरएसएस के प्रांत सम्पर्क प्रमुख रमेश, जिला सञ्चालक रोहिताश कुंवर, विभाग प्रचारक चिरंजीवी, जिला कार्यवाहिका वंदना, अनिल गुप्ता, संजय पवांर, अमित त्यागी, देश राज शर्मा, सीए अनिल वर्मा, अमित चौहान, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।