ताजा खबर: तिरंगा यात्रा में हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

Listen to this article

बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, अब लोकतंत्र में बदलाव आ रहा है

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज हरकी पैड़ी से शुरू होकर हरिद्वार शिवमूर्ति पर समाप्त हुई। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। तिरंगा यात्रा में हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूदी से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की हरकी पैड़ी तो सब के दिल में है। तिरंगा यात्रा है अंग्रेजो भारत छोडो की कल 80 वी वर्षगाठ थी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा गांव – गांव गली – मोहल्लों में निकाली जा रही है । उत्तराखंड के 75 जिलों में यह यात्रा निकाली जाएगी।भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक शर्मा , अशोक टंडन,सुभाष कपिल, मुरली मनोहर, मधुकांत गिरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा यह एक शुभ लक्षण है लोकतंत्र में बदलाव आ रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि जो भाजपा के साथी सहयोगी रहे हैं गठबंधन के लोग रहे हैं वह लोग अब घुटन महसूस कर रहे हैं कुछ घुटन से वह बाहर निकल रहे हैं भाजपा का गठबंधन टूट रहा है। पहले पीडीपी निकली अकाली दल निकला फिर शिवसेना निकली और अब जेडीयू निकल गया है वही जो महाराष्ट्र में हुआ है मैं कहना चाहता हूं की महाराष्ट्र में भी शिंदे सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकेगी।