भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के 135वीं जयन्ती पर श्रद्वा सुमन अर्पित

Listen to this article

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।समारोह को सम्बोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के जीवन दर्शन, भारत को आजादी दिलाने तथा स्वतंत्रता के बाद देश व प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के जन्म दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण के संरक्षणार्थ फलदार पौंधों-आम, अमरूद जामुन आदि का रोपण भी किया।इस अवसर पर भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त को एस0एस0 मिश्रा,जे0पी0 शुक्ला, नारायण चन्द्र तिवारी, पंकज राजपूत, राजवीर सिंह, देवमणि पाण्डेय, रफत इकबाल, गोपाल सैनी, जितेन्द्र राजपूत, महेन्द्र मनोचा, कार्तिक काम्बोज, जवाहर सिंह सहित कलक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत रत्न पं0 पंत जी की जयन्ती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। रेडक्रास सचिव डॉ0 एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, ने शनिवार को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय आडिटोरियम में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने गणेश वन्दना-देवाश्री गणेशा प्रस्तुत करते हुये उपस्थित संस्कृति प्रेमियों को मंत्र-मुक्ध कर दिया। तत्पश्चात समारोह में आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने ही लघु संवाद के माध्यम से भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त द्वारा स्वतंत्रता संगाम में उनकी भूमिका से लेकर देश के विकास में दिये गये योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। समारोह में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, ज्वालापुर की छात्राओं ने देश भक्तिपूर्ण गीत-ताकत वतन की हमसे है, हिम्मत वतन की हमसे है, ईज्जत वतन की हमसे है, इंसान के हम रखवाले की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारीगणों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

मेयर के साथ नगर आयुक्त ने दी गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्वांजलि

हरिद्वार। मेयर सुश्री अनीता शर्मा एवं एमएनए दयानन्द सरस्वती ने शनिवार को देवपुरा चौक स्थित पन्त पार्क में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इस मौके पर मेयर सुश्री अनीता शर्मा ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त का उल्लेख करते हुये कहा कि वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासन थे तथा देश के लिये उनके द्वारा किया गया योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त को पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों-वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चन्द्र भट्ट,सुभाष पुरोहित, विजय ग्वाड़ी,दिनेश जोशी,संजय नैथानी,सतीश चन्द्र जोशी, शीषराम,शैलेन्द्र रावत, वीर सिंह असवाल, रमेश चन्द्र पन्त, प्रियांशु नौटियाल,सुश्री बीना शर्मा,सुश्री शशि नौटियाल, सुश्री मीरा रतूड़ी,नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता सुश्री रचना पायल,सुनील राजौर,राजेन्द्र घाघर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।