गुरूजनों व माता पिता की सेवा करने वालों पर ईश्वरीय कृपा सदा बनी रहती है-स्वामी बालकांनद गिरी

Listen to this article

हरिद्वार। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरी महाराज ने कहा कि गुरूजनों और माता पिता की सेवा तथा पवित्र मन से ईश्वर की आराधना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट में लक्ष्मी नारायण मंदिर में विश्व शांति के लिए 51 विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में आयोजित 125 करोड़ महामंृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी बालकांनद गिरी महाराज ने कहा कि गंगा तट पर संत महापुरूषों के सानिध्य में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान सदैव कल्याणकारी होते हैं। सनातन धर्म व संस्कृति ने हमेशा ही संसार मार्गदर्शन किया है। विश्व कल्याण के लिए आयोजित किए जा रहे 125 करोड़ महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान अवश्य ही मानवता के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही श्रद्धालु भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरूजनों व माता पिता का आदर सत्कार करने वालों पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। सभी को सद्मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव सेवा में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य यजमान विनोद धारीवाल सहित दिल्ली, मुंबई, यूपी से आए हजारों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।