ताजा खबर: व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप,बैठक का बहिष्कार

Listen to this article


हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल,महानगर एवं शहर व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने बैठक कर भेद भाव पूर्ण नीति का विरोध करते हुण् प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता राजेंद्र चौटाला एवम संचालन शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने किया। महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि प्रशासन दोहरी नीति अपना रहा है। एक तरफ व्यापारियों से बैठक का आयोजन कर रहा है,दूसरी तरफ भूपतवाला क्षेत्र में पीले पंजे का प्रयोग कर व्यापारियों को डराने का कार्य कर रहा है। जबकि प्रशासन को सबसे पहले व्यापारी नेताओं से वार्ता करनी चाहिए। उसके बाद बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करनी चाहिए। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि व्यापारी प्रशासन की दोहरी नीति व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा। पंतदीप, दीनदयाल पार्किंग, रोड़ी बेलवाला, हाथी पूल, शिवसेतुः से अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने बुलडोजर लाने का विरोध किया। अनुज गुप्ता ने कहा की अगर प्रशासन व्यापारियों का शोषण किया तो बाजार बंद करने की घोषणा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन दोहरा रवैया प्रशासन अपना रहा है,जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से शहर महामंत्री विमल सक्सेना,चंद्रशेखर गोस्वामी,सुमित शर्मा,सुधीर अरोड़ा,गौरव बंसल,राहुल चौहान ,शिवनारायण वर्मा,दीपक अत्रि,राम गोपाल,शानू गिरी,अमित अरोड़ा,राजीव कुमार,रिकी अरोड़ा, आदि व्यापारी मौजूद रहे।