- विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोनल-सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण
हरिद्वार: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत गुरुवार को भेल कन्वेंशन हॉल में जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मतदान केंद्रों की मैपिंग और अन्य कार्यों को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम नीतू डागर ने कार्यों को गंभीरता से निभाने पर जोर दिया, जबकि प्रशिक्षण नोडल अमरेंद्र चौधरी ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मैपिंग तथा स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से न्यूनतम सुविधाओं के जायजे की जानकारी दी। सहायक नोडल डॉ. संतोष कुमार चमोला ने बताया कि प्रथम सत्र 16 नवंबर को हुआ था और आज शेष व नए नामित अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
कनखल में कांग्रेस की बैठक, चुनाव में भाजपा को हराने का संकलल्
हरिद्वार: कनखल के कुम्हारघड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत के संयोजन में वार्ड-29 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, पेयजल, क्षतिग्रस्त सड़कों, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरने तथा मोहल्लों में जाकर समस्याओं की जानकारी लेने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने और हरिद्वार सीट पर कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया।
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी समारोह के दूसरे चरण की तैयारियां तेज
हरिद्वार: शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में 21 व 22 नवंबर को होने वाले माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के द्वितीय पुष्प की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आयोजन में देश-विदेश से 30 हजार से अधिक गायत्री परिजनों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि यह माताजी की जन्मशताब्दी, अखंड दीप के सौ वर्ष और पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के सौ वर्ष का त्रिवेणी संगम है, जिससे सेवा व सामाजिक परिवर्तन के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।
शेफाली पण्ड्या का जन्मदिन सादगी और वैदिक यज्ञ के साथ मनाया गयय
हरिद्वार: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख शेफाली पण्ड्या का जन्मदिन वैदिक मंत्रोच्चार और सादगी के साथ मनाया गया। श्रद्धेया शैलदीदी, डॉ. चिन्मय पण्ड्या, व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी सहित अन्य परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने आगामी जन्मशताब्दी समारोह स्थल पर वैदिक विधि से यज्ञ कर समारोह की सफलता, विश्व शांति और लोकमंगल की कामना की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी, कांग्रेस का समर्थन
हरिद्वार: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का देवपुरा स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क और रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदेश महामंत्री ममता बादल और जिला अध्यक्ष रितेश चौहान ने आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने तथा 60 वर्ष की आयु पर बिना पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ के सेवा पृथक करने पर नाराजगी जताई। धरने को समर्थन देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने केंद्र व राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, महिला अपराध और वादाखिलाफी के आरोप लगाए तथा कांग्रेस सरकार बनने पर मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया। और शफाली















