बड़ी खबर: बेस्ट डीएम का अवार्ड मिलने पर जिलाधिकारी का किया स्वागत

Listen to this article

विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे पदोन्नति होने तथा जिलाधिकारी को बेस्ट डीएम का अवार्ड मिलने के बाद शिवालिक नगर पालिका परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हर की पैरी कोरिडोर मेरा सपना है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग मिलने के बाद विकास कार्य पूर्ण होते हैं। यह सम्मान पूरी प्रशासनिक टीम के साथ सभी क्षेत्रवासियों का भी सम्मान है। आगे भी सभी को मिलकर कार्य करने हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हर की पैरी कार्य कॉरिडोर का कार्य सभी के सुझाव लेकर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर राजीव शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय बड़ी कुशलता से जिले में सभी कार्य कर रहे हैं इसका परिणाम है कि उन्हें बेस्ट जिलाधिकारी के अवार्ड से नवाजा गया। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, वीर सिंह बुद्वियाल,हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान, डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा, संजीव गुप्ता, रविकांत गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रवी कांत शर्मा, पदम प्रकाश शर्मा, डॉ नरेश चौधरी, विकास गर्ग, आलोक सारस्वत, विकास गोयल सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सभासद मौजूद रहे।