नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Listen to this article

अनामिका के नेतृत्व में महिला मोर्चा सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ेगा-मदन कौशिक

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा का नगर विधायक मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैंप कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला उत्थान एवं महिला कल्याण को लेकर जो कार्य किए गए हैं, वह अपने आप में एक मिसाल है। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,तीन तलाक, उज्जवला जैसी योजनाओं ने देश की महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन करने का काम किया है। जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा के नेतृत्व में हरिद्वार जिला आगे बढ़ेगा ऐसा मुझे विश्वास है। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि महिला मोर्चा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएगा और अनामिका शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा बहुत सशक्त और मजबूत होकर उभरेगा। भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेश संगठन और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है। उसे पूरी जिम्म्ेदारी और निष्ठा से निभाएगी। नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पार्टी की रीति नीति को लगातार आगे बढ़ाने का काम करेंगी। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,प्रीति गुप्ता,सोनिया अरोरा,रंजना चतुर्वेदी,शीतल पुंडीर,रूबी बेगम,जान्हवी कपूर, संगीता गिरी,सपना शर्मा,सुषमा चैहान,गोमती मिश्रा,संतोष सैनी,गीता कुशवाहा,मृदुला,सरोज जाखड,़अश्वनी चैहान,पूजा डोलिया,रीना कश्यप,मोनिका सैनी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।