नवनिर्वाचित सांसद ने गंगा पूजनकर की प्रदेश के खुशहाली की कामना

Listen to this article


हरिद्वार। नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को हर की पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर सफल कार्यकाल एवं प्रदेश के समृद्वि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सांसद के गंगापूजन के समय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान और जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत, ऋषिपाल चौहान, चंदन चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष तरूण नैययर, हीरा सिंह बिष्ट,दीपांशु विद्यार्थी,अनिरुद्ध भाटी,उज्ज्वल पंडित, विमल कुमार, नितिन चौहान, कृष्ण बजाज, राधे कृष्णा शमार्, प्रदीप कालरा, सनी पवार, योगेश चौहान, सरदार निर्मल सिंह, रंजना चतुर्वेदी, गोमती मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।