मेयर के साथ बैठक में निगम पार्षद: सफाई,पथ प्रकाश समस्याओं को दूर करने की मांग

Listen to this article

मेयर किरण जैसल ने जारी किया टोल फ्री नंबर

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र के आठ वार्डो के पार्षदों ने नगर निगम की मेयर किरण जैसल के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की और वार्डो में सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की। मेयर किरण जैसल ने सफाई व्यवस्था,पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर निगम की समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। मेयर किरण जैसल ने बताया कि टोल फ्री नंबर नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के लिए संचालित किया गया है। सवेरे 7 बजे से रात 10बजे तक टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। शिकायत का निस्तारण 48घंटे के अंदर किया जाएगा। मेयर ने कहा कि क्षेत्र की जनता समस्याओं को लेकर सीधे संपर्क भी कर सकती है। किरण जैसल ने पार्षदों को जनहित में समस्याओं को तुरंत हल करने की बात कही।इस दौरान पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू,परमेंद्र सिंह गिल ,सचिन अग्रवाल,एकता गुप्ता,शुभम मंडोला,प्रशांत सैनी,मुकुल पाराशर आदि मौजूद रहे।