हरिद्वार हलचल: कांग्रेस की चुनावी तैयारी, दंडवत यात्रा, अपराध और नशे के कारोबार पर चिंता और जिला प्रेस क्ल उसकेब ने की पत्रकार सुरक्षा आयोग ऐकी मांग

Listen to this article

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

​मायापुर स्थित कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला प्रभारी नरेंद्र राणा और शहर विधानसभा प्रभारी संजय सैनी की उपस्थिति में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

​ पायल सिनेमा का मालिकाना हक दिए जाने की मांग

​प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए अरुण चौहान ने बताया कि उनके पिता ने 1997 में नीलामी के माध्यम से पायल सिनेमा घर खरीदा था और इसका पूरा भुगतान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भेल प्रबंधन द्वारा अब इस मामले में अनावश्यक विवाद उत्पन्न कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से सिनेमा घर का मालिकाना हक उन्हें सौंपे जाने की मांग की है।

​  विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल स्थापित करने की मांग की

​हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर अपने क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र (सिडकुल) स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लालढांग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर न होने के कारण युवाओं को पलायन या दैनिक मजदूरी करने पर विवश होना पड़ रहा है, इसलिए इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया जाना चाहिए।

​ जन आवाज मंच ने बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिया धरना

​बढ़ते अपराधों और अवैध नशीले पदार्थों (अफीम, गांजा, चरस) के कारोबार के विरोध में जन आवाज मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारी धर्मपाल भारती की अध्यक्षता में हुए इस धरने में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि नशे और अपराध पर सख्ती से अंकुश नहीं लगाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

​  राष्ट्र की एकता और मां गंगा की स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा

​अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महादेव महाराज ने प्रेस को जानकारी दी कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और मां गंगा की स्वच्छता के संकल्प के साथ 30 अक्टूबर को नया अखाड़ा उदासीन कनखल से भव्य दंडवत यात्रा शुरू होगी। भगवान दक्षेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक के बाद शुरू होने वाली इस यात्रा में हजारों साधक और स्वयंसेवक शामिल होकर समाज को स्वच्छता और संस्कारों का संदेश देंगे।

​  जिला प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग दोहराई

​मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित जिला प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कवरेज के दौरान पत्रकारों पर होने वाले हमलों और उत्पीड़न को रोकने के लिए राज्य सरकार को जल्द से जल्द ‘पत्रकार सुरक्षा आयोग’ का गठन करना चाहिए।

​ सनातन विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्कृति: श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी

​रामानंद इंस्टीट्यूट में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज और जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णनम् ने धर्म-संस्कृति पर चर्चा की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन विश्व की प्राचीन और सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णनम् ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा तथा उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।