हरिद्वार: लक्सर विधानसभा में वीरा फार्म हाउस सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई और आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाना और राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा ने राजनीति में बड़े परिवर्तन किए हैं और यह विचारधारा आधारित, कार्यकर्ता आधारित व अनुशासित पार्टी है जो सामूहिक निर्णय के आधार पर चलती है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और विकास के मंत्र पर काम कर रही है।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया और कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चित्र कुमार सैनी, पृथ्वी सिंह राना, पवन कपूर और ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2025-04-08