हरिद्वार: मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने जिला प्रशासन से पायलट बाबा आश्रम में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप बंद करने और आश्रम के शिष्यों को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने आश्रम में चल रही असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की बात भी कही। पायलट बाबा के शिष्यों ने स्वामी शिवानंद से मिलकर आश्रम में आपराधिक गतिविधियां चलाए जाने और असामाजिक तत्वों द्वारा डराए धमकाए जाने का आरोप लगाया है। शिष्यों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और आश्रम की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। इस दौरान करन गिरी, संजय गिरी, प्रेमानंद गिरी, शंभू गिरी, ब्रह्मानंद गिरी, काशी गिरी समेत कई संत मौजूद रहे।
2025-04-27