ललिताम्बा देवी ट्रस्ट ने अक्षय तृतीया पर श्री मानव कल्याण आश्रम में छाते ,शरबत और फल वितरित किए

Listen to this article

हरिद्वार में श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट ने अक्षय तृतीया पर श्री मानव कल्याण आश्रम में अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल की प्रेरणा से मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी व कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल ठक्कर की उपस्थिति में संतजनों, विद्यार्थियों, तीर्थयात्रियों व क्षेत्रवासियों को छाते, शरबत व फल वितरित किए। अनिरुद्ध भाटी ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन किया गया दान अक्षय फलदायी होता है। उन्होंने श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज व श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम द्वारा संचालित सेवा कार्यों का उल्लेख किया। रेणुका बेन ठक्कर ने ट्रस्ट द्वारा धर्म प्रचार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में दिए गए योगदान को बताया। इस अवसर पर सुरेन्द्र मिश्रा, संजय वर्मा, महेंद्र, रामजीलाल, विनीत गिरी व मिथलेश मिश्रा सहित आश्रम के कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने सहयोग दिया।