हरिद्वार: शिव विहार विकास समिति, आर्य नगर, ज्वालापुर के कार्यालय में आज समिति के संरक्षक डॉ. के.पी.एस. चौहान का समिति पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह अवसर डॉ. चौहान को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ई.एच. मेडिसिन, नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में था।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. एस.पी. चमोली ने कहा, “यह हम सभी कॉलोनी वासियों के लिए हर्ष और गौरवशाली पल है कि हमारे संरक्षक डॉ. के.पी.एस. चौहान को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ई.एच. मेडिसिन, नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किया गया है और आज हम उनको सम्मानित कर रहे हैं।”
सम्मान समारोह में एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, कविता गुप्ता, पार्षद पिंकी चौधरी, मुकेश कपूर, दीपक चौहान, सत्यपाल सिंह, विनीत चौहान, सत्येन्द्र चौधरी, छोटे लाल शर्मा, प्रशांत कुमार चौहान, हरीश त्यागी (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा), एडवोकेट अखिलेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. चौहान का बुके एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ देकर भी सम्मानित किया गया।
2025-06-22