जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री धामी और महानिदेशक सूचना सहित पत्रकारों ने व्यक्त किया गहरा शोक

Listen to this article

   नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर सामने आते ही सूचना विभाग से लेकर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगतआत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। वहीं, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

​हरिद्वार में नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित स्थानीय पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जोशी जी के जाने से पत्रकारिता और सूचना विभाग से जुड़े लोग स्तब्ध हैं।

​हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गिरजा शंकर जोशी बेहद सरल, सहज और खुशदिल इंसान थे। पत्रकारों के साथ उनका आत्मीय और सहयोगात्मक व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से विभाग ने न सिर्फ एक निष्ठावान अधिकारी, बल्कि एक संवेदनशील और सच्चा साथी खो दिया है, जिसकी भरपाई नामुमकिन है।

​नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी कार्यशैली और मधुर स्वभाव के कारण जोशी जी मीडियाकर्मियों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके असमय चले जाने से हर किसी की आंखें नम हैं। सभी पत्रकारों और अधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवार को इस अपार दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।