संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार किया

Listen to this article


हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद साकिर पुत्र शकील अहमद निवासी एक्कड़ खुर्द बताया। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चन्द्र व कांस्टेबल कर्मसिंह चौहान शामिल रहे।