क्राइम न्यूज़: हरिद्वार जनपद की ताजा अपराधिक खबरें, यहां देखें

Listen to this article

चोरी के माल समेत तीन गिरफ्तार किए

हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने घर में घुसकर गहने,नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। गाजीवाली निवासी ज्योति वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर तिरछा पुल कांगड़ी के पास से दानिश पुत्र जिन्दा हसन व जावेद पुत्र अबरार निवासी ग्राम खाद गोदाम के पास कटारपुर थाना पथरी व सोएब पुत्र मकसूद निवासी भिम्मकपुर लकसर को घटना में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 9 अंगूठी,1लोंग,1मोबाइल फोन व 14हजार रूपए की नकदी बरामद की गयी। पुलिस टीम में एसआई अजय कृष्ण, एसआई मनोज रावत,एसआई देवेंद्र सिंह पाल,हेडकांस्टेबल दरम्यान सिंह, अनिल कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार व रमेश सिंह शामिल रहे।

नशीले इंजेक्शन समेत तस्कर दबोचा

हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत चेकिंग के दौरान मौहल्ला पांवधोई उमर मस्जिद के पास से गिरफ्तार किए गए राव उमेश अली पुत्र राव इरशाद अली निवासी ग्राम बढेडी राजपूताना निकट बड़ी मस्जिद बहादराबाद के कब्जे से 33 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूटी से नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई विकास रावत,कांस्टेबल रवि चौहान शामिल रहे।

चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया

खण्डहर में छिपाकर रखी गयी 7 बाइक बरामद

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छिपाकर रखी गयी 7 अन्य बाइक भी बरामद की गयी हैं। कोतवाली में दर्ज बाइक चोरी के मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने बैरियर न.6 से आगे रेगुलेटर पुल के पास से स्टेट बैंक कालोनी धामपुर बिजनौर निवासी गौरव उर्फ नीशू पुत्र को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर दादूपुर गांव से पहले आयशा कालोनी में खण्डहरनुमा फ्लैट में छिपाकर रखी गयी अलग-अलग स्थान से चोरी की गयी 7 अन्य बाइक बरामद की गयी। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह,एसएसआई नितिन चौहान, एसआई मनोज नौटियाल,एसआई अमित नौटियाल, कांस्टेबल अजय कुमार,करम सिंह,गम्भीर तोमर, दीप गौड शामिल रहे।