महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाओं का संचालन कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी – किरण सिंह

Listen to this article

हरिद्वार: 22सितंबर को सुभाष नगर के त्रिमूर्ति नगर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिंह के संयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह की तैयारी से पूर्व सुभाष नगर में किरण सिंह के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मान समारोह की तैयारी में सहयोग करने वाली भाजपा नेत्रियों को दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक महिला शक्ति को सम्मिलित किए जाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेत्री किरण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाएं संचालित कर रहे हैं। घरेलू महिलाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए पूरे प्रदेश में लघु उद्योग महिलाओं के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। भाजपा पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। बेटियों के संरक्षण संवर्धन में प्रदेश सरकार सजगता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि भाजपा की रीती नीतियों एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार वृहदस्तर से किया जाना चाहिए। सुभाषनगर में आयोजित होने वाला सम्मान समारोह सफलता के नए आयाम रचेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा विधायक सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। महिलाओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रत्येक महिला कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सम्मान समारोह में अपना सहयोग प्रदान करें। किरण सिंह ने कहा कि सम्मान समारोह में 6हजार महिलाएं सम्मिलित होगी। इस अवसर पर आराधना पांडे,कला देवी,प्रतिभा देवी,गुरमीत कौर,जसविंदर कौर,पूनम यादव,रीना सिंह,दीप्ति देवी,गीता सिंह,निर्मला,उषा राय,विश्वास राजेश्वरी,किरण देवी,अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।