गिरोह के एक सदस्य की पुलिस से मुठभेड़ में हुई मौत,दो अन्य गिरफ्तार,50लाख का माल बरामद, डीजीपी ने की पुलिस टीम को नकद ईनाम देने की घोषणा
देहरादून / हरिद्वार : कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में दिन दहाड़े श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हुई करोड़ा़े की डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में करोड़ो की डकैती का खुलासा करते हुए बताया कि डकैती करने वाले गिरोह के दो बदमाशों से बीती रात्रि बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढ़ेर हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। देर रात तक फरार बदमाश की तलाश जारी रहा।












