ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड नगर निगम निकाय चुनाव की तिथियां घोषित

Listen to this article

23जनवरी2025 को मतदान, 25जनवरी2025 को होगी मतगणना

उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग के अपर सचिव गौरव कुमार ने आज नगर निगम चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। जिसके अनुसार नाम निर्देशन प्राप्त करने की तिथि 27 से 30 दिसंबर 2024, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025, नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 02 जनवरी 2025, निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन 03 जनवरी 2025, मतदान की तिथि 23 जनवरी 2025 तथा मतगणना 25 जनवरी 2025 को संपन्न होगी|