उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 6 शिकायतों का निस्तारण किया

Listen to this article


देहरादून(सूवि): उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने आज आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों से प्राप्त 6 विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई की।
अल्पसंख्यक कल्याण भवन अदोही वाला स्थित सभागार कक्ष में आयोजित इस सुनवाई में लक्सर के निवासी श्री अनिल कुमार और श्री नितिन कुमार द्वारा विभागीय अधिकारियों द्वारा देरी से भुगतान न किए जाने संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। एक अन्य मामले में, श्रीमती संतोषी देवी द्वारा ग्रेच्युटी पर ब्याज अवकाश नगदीकरण और अन्य देयकों के भुगतान के संबंध में पूर्ण वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए उप शिक्षा अधिकारी जसपुर को निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, उत्तरकाशी के निवासी वन क्षेत्र अधिकारी श्री विनोद चौहान के चिकित्सा अवकाश स्वीकृत और लंबित वेतन के भुगतान संबंधी प्रकरण पर वन उत्तराखंड नैनीताल को अगली सुनवाई में आयोग के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार निवासी राजस्व विभाग में लेखपाल अंजू कुमार के शिकायती प्रकरण का भी सुनवाई में यथाविधि निस्तारण किया गया।
आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती प्रकरणों पर तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए मामलों के समयबद्ध निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान एवं विकास तथा उन्हें सामाजिक न्याय प्रदान कराए जाने हेतु सदैव कृत संकल्प है।
सुनवाई में आयोग के सदस्यगण श्री प्रहलाद चौधरी, श्री सतीश पाल, श्री विनोद नाथ, श्री कमलेश कुमार, श्री मोहम्मद सिंह नेगी एवं श्री राकेश उनियाल तथा आयोग के सचिव श्री एसपी पटवा व अन्य कार्मिक श्रीमती माया कनौजिया, श्री गोपालचंद एवं ललीता बिष्ट इत्यादि मौजूद रहे।