श्रीमद्भागवतगीता महोत्सव अध्यात्म और संस्कृति का एक अनूठा संगम

Listen to this article

आठ दिवसीय श्रीमद्भगवद्गीता महोत्सव का भव्य समापन


हरिद्वार: अध्यात्म चेतना संघ द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद्भगवद्गीता महोत्सव का समापन पूर्णाहुति यज्ञ के साथ हुआ। आर्यनगर में आयोजित इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ में मुख्य यजमान पंडित गणेश शर्मा और निकिता शर्मा रहे। सभी उपस्थितों ने देश-दुनिया की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहुतियां दीं।
संस्था के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार पाठक के अनुसार, इस वर्ष संस्था की स्थापना के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में इस महोत्सव को एक दिन के बजाय आठ दिनों तक मनाया गया। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा, संत समागम, आध्यात्मिक काव्य संध्या, गीता रत्न पुरस्कार और हरिद्वार गौरव सम्मान जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही, नवंबर में आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
महोत्सव के समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, शिक्षाविद् प्रो. सुनील कुमार बत्रा, पावर लिफ्टर संगीता राणा, कवियित्री कंचन प्रभा गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।