बड़ी खबर:  उत्तराखंड ने खेलों के क्षेत्र में रचा इतिहास

Listen to this article


  उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने सभी 34 राष्ट्रीय खेलों और 2 डेमो खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में करने का फैसला किया है। परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित होने वाला वेलोड्रोम इवेंट अब रुद्रपुर में होगा।
विदित हो कि रुद्रपुर में 23.12 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस है और 13 दिसंबर 2024 को इसका उद्घाटन हुआ था।
खेलमंत्री ने क्या कहा: खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है और यह राज्य की मजबूत खेल संरचना को दर्शाता है।
अर्थव्यवस्था पर प्रभाव: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न केवल राज्य की खेल संरचना मजबूत होगी बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।